फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complaint against Bollywood actress in fraud case of Rs 37 lakh

37 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री समेत 7 लोगों के खिलाफ शिकायत

Sat, 24 Nov 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 24 Nov 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Complaint against Bollywood actress in fraud case of Rs 37 lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
पैसे लेकर कार्यक्रम में शामिल न होने पर बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा सहित सात लोगों के खिलाफ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी का मालिक मुरादाबाद निवासी प्रमोद शर्मा है। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को सौंपी है। 
विज्ञापन




कटघर के शिवपुरी के प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को बताया कि दिल्ली में 30 सितंबर 2018 को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड वितरण के लिए बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपये और उस रकम पर लगने वाली जीएसटी अदा करने का करार किया। था। 
विज्ञापन


सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी ध्रूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया और जून माह में करार हो गया था। एक वीडियो वायरल कर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी। इनमें से चार लाख सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए थे। बाकी 33 लाख रुपये अभिषेक  की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे। सोनाक्षी और उनके साथ आने वाले स्टाफ के लिए फ्लाइट के टिकट, होटल में कमरे बुक कराए गए थे। इसके बाद 30 सितंबर को वह कार्यक्रम में नहीं आई। सोनाक्षी सिन्हा नहीं आई तो कार्यक्रम में विवाद हो गया। 
 

प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। वह करीब दो माह से प्रयास कर रहे थे कि उनको रकम वापस मिल जाए। रकम वापस न मिलने और आरोपी पक्ष द्वारा धमकी दिए जाने पर उन्होंने अब एसएसपी से शिकायत की है। 

एसएसपी जे रविन्दर गौड ने बताया कि प्रमोद की शिकायत पर सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को जांच के लिए कहा गया है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में कार्यवाही की जाएगी। दूसरे पक्ष से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि वह किस वजह से कार्यक्रम में नहीं आए।

सदमे में पिता की जान चली गई : प्रमोद
 प्रमोद ने बताया कि 30 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में उनके साथ ही उनके पिता जगन्नाथ शर्मा सहित कई लोगों ने रकम लगाई थी। कार्यक्रम में सोनाक्षी के न आने पर विवाद हुआ और कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया था। लाखों रुपये डूब गए। आरोप लगाया कि इस सदमे में ही उनके पिता जगन्नाथ की अक्तूबर माह में मौत भी हो गई है। प्रमोद ने बताया कि कार्यक्रम के लिए उन्होंने उधार रुपये लिए थे, उधार देने वाले अब उन पर रकम वापस करने का दबाव बना रहे हैं।

आखिरी वक्त पर टिकट कराया कैंसिल

प्रमोद ने बताया कि 30 सितंबर को उनके पास तड़के तीन बजे फोन आया कि सोनाक्षी सहित अन्य लोगों का सुबह का टिकट कैंसिल करवाकर दोपहर को दो बजे का करवा दें। उन्होंने दोपहर दो बजे टिकट करवाए लेकिन दो लोगों का टिकट नहीं हो सका क्योंकि फ्लाइट में सीट नहीं थी। इसकी जानकारी उन्होंने आरोपी पक्ष को दी और दो लोगों को सुबह की फ्लाइट से आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed