फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Committee formed to investigate foreign funding of madrasas

Moradabad News: मदरसे के विदेशी फंडिंग की जांच के लिए कमेटी गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate foreign funding of madrasas
मुरादाबाद। कौमार्य सर्टिफिकेट मांगकर विवादों से घिरे मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात के मामले में विदेशी फंडिंग की जांच की जाएगी। इस मामले में डीएम ने एक कमेटी गठित कर दी है। कमेटी बैंक खातों का पुराना रिकार्ड इकट्ठा कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से राय मशविरा करने के बाद एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर दी। इस कमेटी में मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध के अलावा एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह शामिल हैं। डीएम ने बताया कि कमेटी मदरसे के खातों के रिकार्ड को खंगालेगी। इस जांच से स्पष्ट होगा कि मदरसे को कहां कहां से फंडिंग मिली है।
विज्ञापन

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई मदरसों को 12 साल पहले खाड़ी देशों से फंडिंग की गई थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन जांच कराने के लिए सक्रिय हो गया। इधर एसडीएम सदर डॉ. राम मोहन मीणा ने भी मदरसे के मामले में डीएम को अपनी गोपनीय रिपोर्ट सौंपी है। एसडीएम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसे के रिकार्डों की जांच की थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एडमिशन सेल के प्रभारी एवं बिहार के पूर्णिया जिले के रानी पत्रा थाना क्षेत्र के पुरखरिया निवासी मो. शाहजहां को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रधानाचार्य रहनुमा और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed