{"_id":"6aada3e9ee28698c3a0b40b9","slug":"colours-and-gulal-filled-the-air-and-chants-of-acclamation-echoed-through-the-procession-thakurdwara-news-c-279-1-mo11004-117506-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उड़ा रंग-गुलाल, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उड़ा रंग-गुलाल, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे
Sat, 19 Sep 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
सुरजननगर। चौकी क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर में चल रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के बीच समापन हुआ। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए।
महोत्सव के अंतिम दिन शिव मंदिर और पीपल देवता पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। रामगंगा घाट पर पहुंच कर शोभायात्रा का समापन हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालु अपने हाथों में उठाकर रामगंगा नदी की धारा तक ले गए और श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणेश महोत्सव के दौरान ग्रामीणों के घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का भी श्रद्धालुओं ने इसी दौरान रामगंगा में विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हो गया। विमल बिश्नोई, धर्मेंद्र कुमार सैनी,लव चौहान, अजय तोमर, रमेश सैनी, आकाश कुमार,बिश्नोई टीटू बिश्नोई उपस्थित थे।