फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Collective Roza Iftar, sweets distributed on completion

Moradabad News: सामूहिक रोजा इफ्तार, कुरान मुकम्मल होने पर बांटी मिठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Collective Roza Iftar, sweets distributed on completion
मुरादाबाद। शहर के मोहल्ला पीरगैब स्थित सुल्तान साहब की दरगाह पर 14 वें रोजे को तरावीह में कुरआन मुकम्मल हुई। सामूहिक रोजा इफ्तार का भी आयोजन किया गया। कुल शरीफ हुआ। बाद में सभी ने मुल्क, कौम की तरक्की व अमन-चैन, आपसी भाईचारे की दुआ की।
विज्ञापन

तरावीह की नमाज में हाफिज मुर्सलीम ने रोजाना दो पारे सुनाए। सोमवार को सामूहिक रोजा इफ्तार का भी आयोजन किया गया। जिसमें शहर की सभी दरगाहों के सज्जादगानों ने मौके पर पहुंच रोजा इफ्तार किया। तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर सभी ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मुर्सलीम साबरी, मुन्ने सुल्तानी, फरहान राशिद ने नात-ओ-मनकबत पेश किया। अंत में सभी ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे व तरक्की की दुआ की। कुरान मुकम्मल की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर दरगाह सुल्तान साहब के सज्जादानशीन सैयद अली नईम चिश्ती, दरगाह हाफिज शाह के सज्जादानशीन हयातुन नबी खां, दरगाह शाह मुकम्मल साहब के सज्जादानशीन शिबली मियां, गुल्लू मियां, पहलवान साहब की दरगाह के सज्जादानशीन हाफिज इफ्तखार, शेख अलाउद्दीन के सज्जादानशीन मास्टर इरफान, मुन्ने मियां की दरगाह के सज्जादानशीन सूफी वसीम कादरी, नदीम इसहाकी, मुर्तजा अली खालिक, सैयद शाह फहद, सैयद सलमान अली, अमान अली, मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article