फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cold waves will increas in winter

शुक्रवार तक चलेगी सर्द हवा, दिन में भी होगी ठिठुरन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
cold waves will increas in winter
मुरादाबाद। आधा दिसंबर बीतते ही कड़ाके की सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार तक सर्द हवाएं चलेंगी। दिन में भी ठिठुरन का अहसास होगा। हालांकि तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण के स्तर में नारंगी जोन में दर्ज किया गया। मंगलवार को मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 227 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार तक सर्द हवाएं चलेंगी। रात में कंपकंपाने के साथ अब दिन में भी ठिठुरन रहेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दोनों ही तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही चल रहीं तेज हवाओं की वजह से कोहरा छंट गया था, लेकिन वातावरण में नमी होने की वजह से दिन में धूप की तपिश कम हो गई। गर्म कपड़ों को पहनने के बाद भी कंपकंपी छूट रही थी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात 11 बजे मुरादाबाद का एक्यूआई 227 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 343, न्यूनतम 103 और औसत 227 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 10 का अधिकतम स्तर 198, न्यूनतम 98 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed