फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CMO found doctor missing from Bilari CHC

Moradabad News: सीएमओ को बिलारी सीएचसी से गायब मिले डाॅक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
CMO found doctor missing from Bilari CHC
बिलारी। सीएमओ ने सोमवार को बिलारी सीएचसी और चिकित्साधीक्षक ने पीएचसी नवैनी गद्दी का निरीक्षण किया। बिलारी सीएचसी के निरीक्षण के दौरान जहां मेडिकल ऑफिसर समेत कई स्वास्थ्यकर्मी सीएमओ को गैरहाजिर मिले, वहीं चिकित्साधीक्षक को पीएचसी नवैनी गद्दी पर अकेले फार्मासिस्ट अस्पताल चलाता मिला। दोनों अधिकारियों ने गैरहाजिर चिकित्सक और कर्मचारियों का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह सोमवार सुबह पौने ग्यारह बजे अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पहुंचे। चिकित्साधीक्षक कक्ष में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में लिया। इस दौरान सीएचसी के चिकित्साधीक्षक जरगांव क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्रों का विजिट करने गए हुए थे। सीएमओ को वहां मेडिकल ऑफिसर प्रीतपाल सिंह, वाशर मैन संजीव कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित मौर्य के अलावा स्टाफ नर्स एलिस, प्रियंका सिंह, साक्षी, मनीषा, प्रियंका भारती आदि गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने सभी गैरहाजिर स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए हैं। उधर चिकित्साधीक्षक डॉ. हरीश चंद्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवैनी गद्दी का निरीक्षण किया। जहां अकेले फॉर्मासिस्ट पीएचसी चलाते मिला। चिकित्साधीक्षक के पूछने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी और स्वीपर के एक दिन के अवकाश पर रहने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed