फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi: Investments are being made double engine government, Moradabad develops state will become developed

CM Yogi in Moradabad: डबल इंजन की सरकार में हो रहे निवेश, मुरादाबाद का विकास तो प्रदेश-देश बनेगा विकसित

Sun, 17 Mar 2024 01:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 01:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद दौरे पर विकास और शिक्षा की बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पिछली सरकारों में भी तंज कसा। 

विज्ञापन
CM Yogi: Investments are being made double engine government, Moradabad develops state will become developed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को मुरादाबाद में हुई जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था, शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे पर पिछली सरकारों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम विकास की बात करें और उसमें शिक्षा व स्वास्थ्य का जिक्र न हो तो ये मजाक होगा। पिछली सरकारों ने यही किया। शिक्षा क्षेत्र को खत्म कर दिया और स्वास्थ्य क्षेत्र को बर्बाद कर दिया। यूपी में व्यापारी, महिलाओं को असुरक्षित कर दिया। कर्फ्यू-दंगों ने ऐसा घेरा कि प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट आ गया। व्यापारी-उद्यमी अपना उद्योग छोड़कर भागने लगे। विकास कार्यों में भाई-भतीजावाद हावी हो गया।

विज्ञापन

 

CM Yogi: Investments are being made double engine government, Moradabad develops state will become developed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को मुरादाबाद में हुई जनसभा - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते असीमित धैर्य क्षमता वाला यह प्रदेश अपनी पहचान के लिए मोहताज हो गया। यहां का नौजवान कहीं जाता था तो अपनी पहचान छिपाता था। आज मोदीजी के नेतृत्व में नए निवेश हो रहे हैं। देश ने विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। देश में कहीं एम्स, कहीं आईआईटी, आईआईएम, हाईवे, रेलवे, मेेट्रो, वाटर-वे इन सब का निर्माण कार्य हो रहा है।

वहीं गरीब कल्याणकारी योजनाओं में लोगों को बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान, महापौर विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi: Investments are being made double engine government, Moradabad develops state will become developed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को मुरादाबाद में हुई जनसभा - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद विकसित होगा तो प्रदेश-देश विकसित बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इसके लिए विकसित मुरादाबाद जरूरी है। मुरादाबाद विकसित होगा तो उत्तर प्रदेश विकसित होगा और उत्तर प्रदेश विकसित होगा तो भारत निश्चित रूप से विकसित होकर विश्वगुरु बन जाएगा। मुरादाबाद में एयरपोर्ट भी शुरू हो गया है। जल्द ही यह क्षेत्र हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा। 16 हजार करोड़ का निर्यात अकेले मुरादाबाद से होता है। हस्तशिल्प के हुनर से यह जिला आत्मनिर्भर हुआ है।

 

विज्ञापन

CM Yogi: Investments are being made double engine government, Moradabad develops state will become developed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को मुरादाबाद में हुई जनसभा - फोटो : अमर उजाला

बोले सीएम, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देशभर में नजीर बनी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में नजीर बनी है। यहां पिछले सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। अयोध्या में रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो या राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन हों, सभी शांतिपूर्ण संपन्न हुए। ये सब संभव पुलिस बल के दम पर ही हो सका। जनता को सुरक्षा मिल रही है।  

पिछले सात साल में पुलिस विभाग में एक लाख 60 हजार पदों पर भर्ती हुई। जबकि 1 लाख 54 हजार पुलिसकर्मी और अधिकारी पदोन्नत हुए हैं। हमने ट्रेनिंग सेंटरों की क्षमता बढ़ाकर तीन गुना कर दी है। सीएम डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने नए दरोगा और उनके परिजनों को बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि आपको एक साल का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में जितना ज्यादा पसीना बहाया जाता है चुनौती से लड़ने में खून बहाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां से लिया गया प्रशिक्षण आपकी पूरी सर्विस और जीवन में काम आएगा।  

जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने में कभी पीछे नहीं हटें। आप दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बने हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों की क्षमता तीन गुना बढ़ा दी गई है। हमारी प्राथमिकता कानून व्यवस्था है। पुलिस विभाग में चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती है। आपका कर्तव्य ही किसी पीड़ित की पीड़ा कम कर सकता है। उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

 

 

CM Yogi: Investments are being made double engine government, Moradabad develops state will become developed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को मुरादाबाद में हुई जनसभा - फोटो : अमर उजाला

नकल की राजनीति से नई शिक्षा नीति तक पहुंचा प्रदेश : उपाध्याय 

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पहले नेता युवाओं से कहते थे कि तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें नकल करने का अधिकार दूंगा। इससेे शिक्षा व्यवस्था की जड़ें खराब हो रही थीं। उन्होंने कहा कि नकल की राजनीति से निकल आज उत्तर प्रदेश नई शिक्षा नीति तक पहुंच चुका है।

उपाध्याय ने कहा कि राजनीति खराब नहीं है। यह तो पानी की तरह है, जिस बर्तन में डालोगे उसका आकार ले लेगी।  मोदी व योगी के  हाथों में यही राजनीति राष्ट्र भक्ति बनकर चमक रही है। जोकि पिछली सरकारों में शक्ति व संपत्ति कमाने का जरिया होती थी।

2017 से पहले प्रदेश में कुछ ही सरकारी विश्वविद्यालयों को नैक की ओर से ए ग्रेड मिला है। आज प्रदेश में ए ग्रेड विश्वविद्यालयों की लंबी लिस्ट है। चार विश्वविद्यालय ए थ्री प्लस ग्रेड पा चुके हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा का हब बन चुका है।

 

 

CM Yogi: Investments are being made double engine government, Moradabad develops state will become developed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को मुरादाबाद में हुई जनसभा - फोटो : अमर उजाला

सर्वेश को कहा बाघ, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक के प्रयासों को सराहा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के मंच से पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व नगर विधायक रितेश गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन तीन लोगों ने मुरादाबाद में सरकारी विश्वविद्यालय के लिए लगातार मुझसे चर्चा की है। 

सीएम ने पूर्व सांसद से चुटकी लेते हुए कहा कि दिखते तो बाघ की तरह हैं लेकिन विश्वविद्यालय के लिए बार-बार कहते थे। मैं उनसे बार बार कहता था कि भाई आपको शिक्षा से क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं मुरादाबाद में राजकीय विश्वविद्यालय होना चाहिए।

सीएम ने कहा कि मैं धन्यवाद दूंगा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और नगर विधायक रितेश गुप्ता को, जब तब विश्वविद्यालय की मंजूर नहीं मिल गई ये सभी प्रयास करते रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने ही सुझाव दिया था कि राजकीय विश्वविद्यालय का नामकरण भी होना चाहिए। सीएम ने कहा कि सरकारी विश्वविद्यालय का नामकरण हम गुरु जम्भेश्वर के नाम पर करने की घोषणा कर रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed