{"_id":"5a1a69c04f1c1b8b688b4efa","slug":"cm-yogi-come-to-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मुरादाबाद में सीएम की जनसभा का मंच
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा की जमीन मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को मुरादाबाद में भाजपा के परंपरागत वोटों को साधने के साथ ही नए वर्गों में पैठ बनाने के लिए भाजपा ने सीएम की जनसभा का आयोजन किया है। सुबह 10.30 बजे सीएम को मुरादाबाद के रामलीला मैदान में पहुंचना था। करीब 12 बजे उनका हेलिकॉप्टर रामलीला मैदान में उतर चुका है। सीएम अब मंच की ओर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ 25 नेता मंच पर हैं। मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के पक्ष में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह 10 बजे तक मैदान समर्थकों और श्रोताओं से भर चुका था। ई-रिक्शा, बाइक, चौपहिया वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से लोग जनसभा स्थल पर पहुंच रहे थे। विजय शंखनाद रैली के नाम से होने वाली इस जनसभा पर विपक्षियों की भी नजर है। 29 नवंबर को मुरादाबाद में चुनाव है। इससे पहले ये जनसभा कई नए समीकरण तैयार करेगी। जमीनी स्तर पर जिस वोट बैंक के भाजपा से नाराज होेने के कयास लगाए जा रहे हैं सीएम की कोशिश रहेगी कि उसे साधकर भाजपा के किले को मजबूत किया जाए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें