{"_id":"6ac6b35b574c13c7a10b3ed2","slug":"club-registration-is-mandatory-for-selection-to-the-divisional-football-team-moradabad-news-c-354-1-mo11014-110642-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंडलीय फुटबॉल टीम के चयन में क्लब से पंजीयन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंडलीय फुटबॉल टीम के चयन में क्लब से पंजीयन अनिवार्य
विज्ञापन
- 12 अक्तूबर तक कराना होगा क्लब और खिलाड़ियों का पंजीयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। संतोष ट्रॉफी के लिए होने वाले मुरादाबाद मंडल की टीम के चयन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब मंडलीय टीम के चयन में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका मंडल के किसी फुटबॉल क्लब से पंजीयन होगा। कोई भी खिलाड़ी सीधे चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेगा। क्लब और खिलाड़ियों का पंजीयन 12 अक्तूबर तक कराना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद किसी खिलाड़ी या क्लब के पंजीयन पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन की की ओर से लकड़ीवालान में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उस्मान खान ने कहा कि मंडल में फुटबॉल का स्तर उठाने के लिए क्लबों का स्तर मजबूत करना जरूरी है। सहायक सचिव आमिर मिर्जा ने कहा कि अब तक खिलाड़ी सीधे चयन में शामिल होते थे, जिससे टीम में आपसी तालमेल की कमी सामने आती थी। क्लब से पंजीकृत खिलाड़ियों में अनुशासन और टीम भावना विकसित होगी।
वहीं महासचिव मोहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि क्लब व्यवस्था मजबूत होने से खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना बढ़ेगी और मंडल की फुटबॉल का स्तर ऊंचा होगा। इससे प्रदेश स्तरीय टीम में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
मंडलीय टीम के चयन के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनका मंडल के किसी क्लब से पंजीयन है या जिन्होंने जून 2026 के अंत तक पंजीयन करा लिया था। बैठक की अध्यक्षता जावेद मालिक ने की और संचालन राष्ट्रीय खिलाड़ी माधुरी देवी ने किया। बैठक में अध्यक्ष जावेद मालिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उस्मान खान, उपाध्यक्ष अरकान अहमद, सचिव आमिर मिर्जा, सुरेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष मंजू खान, महिला विंग सचिव माधुरी देवी, मुहम्मद फहीम, शुएब हुसैन आदि मौजूद रहे।