फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Climbed the ladder of success with hard work and struggle, now will play in Legends Cricket League

Moradabad News: मेहनत और संघर्ष से चढ़ीं सफलता की सीढि़यां, अब खेलेंगे लीजेंड्स क्रिकेट लीग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Climbed the ladder of success with hard work and struggle, now will play in Legends Cricket League
मुरादाबाद। अमरोहा के हसनपुर निवासी 26 वर्षीय माैसिफ खान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझते हुए माैसिफ अपने खेल के दम पर तीन साल पहले यूएई की घरेलू टीम का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन

अब वह छत्तीसगढ़ में छह से 18 फरवरी तक होने वाली लीजेंड्स-90 क्रिकेट लीग में क्रिस गेल, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, मोईन अली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के सामने अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। माैसिफ ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ ही ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से गजराैला के सिहाली जागीर गांव निवासी माैसिफ खान का परिवार वर्तमान में हसनपुर में रहता है। उनके पिता मुमताज खान ट्रक ड्राइवर हैं। गरीबी के बीच माैसिफ ने क्रिकेटर बनने का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत शुरू की। 2014 में मुरादाबाद में यूपी अंडर-19 टीम के कैंप के लिए ट्रायल हुआ लेकिन उस समय उनके पास नया बैट तक नहीं था। समाजसेवी प्रशांत चौहान ने उन्हें बैट खरीदकर दिया तब वह ट्रायल में शामिल हो सके। क्रिकेट कोच सचिन तोमर भी उन्हें समय-समय पर जरूरत का सामान उपलब्ध करवाते रहे। हालांकि, दो बार ट्रायल देने के बाद भी माैसिफ असफल रहे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने खेल को निखारने और सपने को पूरा करने के लिए माैसिफ ने मुंबई का रुख किया। वहां दोस्तों के साथ रहते हुए मेहनत जारी रखी। सुबह तीन घंटे क्रिकेट की प्रैक्टिस के बाद वेल्डिंग करने और इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे ताकि उनका खर्च चल सके। 2022 में मुंबई में यूएई टीम के लिए कैंप लगा, जहां उन्होंने ट्रायल दिया और सफल रहे। इसके बाद उन्हें यूएई की घरेलू टीम में जगह मिली और वह यूएई चले गए। यूएई के नियम के अनुसार पांच साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें यूएई की इंटरनेशनल टीम में जगह मिल सकती है और माैसिफ का सपना पूरा हो सकता है।

यूएई की घरेलू टीम में शानदार प्रदर्शन के दम पर मौसिफ का चयन लीजेंड्स लीजेंड्स-90 क्रिकेट लीग के लिए हुआ है। इस लीग में वह यूएई के खिलाड़ी के रूप में ही खेलेंगे और गुजरात की टीम का हिस्सा होंगे। इस टीम में यूसुफ पठान, मोईन अली और सौरभ तिवारी जैसे बड़े नाम हैं। इसके अलावा लीग में क्रिस गेल और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलेंगे।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article