फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clerk caught taking bribe sent to jail

Moradabad News: तीस हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए बिजली विभाग के लिपिक को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Clerk caught taking bribe sent to jail
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए बिजली विभाग के लिपिक शरद भटनागर को बृहस्पतिवार दोपहर बरेली कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गलशहीद के भूड़े का चौराहा मो. सिराज की शिकायत पर निरीक्षक विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम की टीम ने शिवपुरी बिजली घर में तैनात लिपिक शरद भटनागर को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। मो. सिराज ने बताया था कि उनके चचेरे भाई तालिब हुसैन के घरेलू कनेक्शन की चेकिंग में जेई ने बिजली का लोड 148 वाट बताते हुए अपनी रिपोर्ट दी थी। लोड का सेटेलमेंट कराने के लिए वह शिवपुरी के बिजलीघर पहुंचे तो लिपिक शरद भटनागर ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कटघर थाने में केस दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को मझोला के बुद्धि विहार निवासी शरद भटनागर को बरेली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में विवेचना पूरी करने के बाद जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed