फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cleaning of drains done by demolishing illegal construction on drains in Idgah

ईदगाह क्षेत्र में नालों पर बने चबूतरे, लिंटर तुड़वाकर कराई सफाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains done by demolishing illegal construction on drains in Idgah
मुरादाबाद। ईदगाह में लोगों ने अपने मकान, दुकानों के आगे नालों को पाटकर उन पर पक्के निर्माण करा लिए थे, जो नालों की सफाई कार्य में बाधक बन रहे थे। रविवार को नगर निगम की टीम ने नालों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। लोगों के विरोध के बीच जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर नालों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए इन दिनों शहर में नालों की सफाई का काम चल रहा है, लेकिन पक्के निर्माण इसमें आडे़ आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने कई बार लोगों से इन्हें हटाने को कहा गया, लेकिन लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। रविवार को अपर नगर आयुक्त एके सिंह, क्षेत्रीय सुपरवाइजर और निगम के प्रवर्तन दल को साथ लेकर ईदगाह पहुंचे। टीम ने नालों के ऊपर बने चबूतरे और अवैध निर्माण तुड़वाए। अवैध निर्माण ध्वस्त होने के बाद नालों की सफाई की गई। वहीं, आज गलशहीद ,आदर्श कालोनी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

.....साहब रोक लो, हम खुद तुड़वा देंगें
कोरोना कर्फ्यू के चलते रविवार को बाजार बंद थे, लेकिन नगर निगम द्वारा नालों पर बने लिंटर चबूतरे तुड़वाने की खबर व्यापारियों तक पहुंची तो वे अपनी दुकानों पर पहुंच गए। कुछ व्यापारियों ने अधिकारियों से कहा कि नाले पर हुए अवैध निर्माण को वे खुद तुड़वा देेंगे। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने अवैध निर्माण तोड़े। वहीं, कुछ व्यापारियों ने दो से तीन घंटे का समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन नालों पर अवैध कब्जों की वजह से सफाई में दिक्कतें आ रही हैं। नालों पर अवैध कब्जा करने वालों को पहले भी चेताया जा चुका है। ईदगाह क्षेत्र में 20 से अधिक अवैध निर्माण तुड़वाकर नालों की सफाई कराई गई है। यह अभियान जारी रहेगा। नालों की सफाई शहर वासियों की सुविधा के लिए ही है, इसलिए बेहतर होगा कि लोग नालों पर हुए अवैध निर्माण खुद तोड़ लें।
एके सिंह अपर नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed