{"_id":"62e8d8185173fd2d873d4131","slug":"class-vi-student-sexually-assaulted-innocent-girl-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Crime: छठी क्लास के छात्र ने मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची की आपबीती सुन मां-बाप के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Crime: छठी क्लास के छात्र ने मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची की आपबीती सुन मां-बाप के उड़े होश
Tue, 02 Aug 2022 01:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:33 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की शाम सात बजे वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने अस्पताल गया था। उस वक्त उसकी छह वर्षीय बेटी मकान के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला छठी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र (11) बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि घर के बाहर खेल रही बच्ची को छठी क्लास में पढ़ने वाला ग्यारह वर्षीय छात्र उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की शाम सात बजे वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने अस्पताल गया था। उस वक्त उसकी छह वर्षीय बेटी मकान के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला छठी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र (11) बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया।
आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दवा लेने के बाद पति पत्नी घर लौटे तो उन्होंने देखा कि बेटी के कपड़े गंदे हो रहे थे। वह अपने पेट में दर्द भी बना रही थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई तो मां बाप के होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन बच्ची को थाने ले गए और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिला कार्रवाई की गुहार लगाई। कटघर थाना आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आने की कार्रवाई की जाएगी।