फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City Transport meeting: E-buses will run on Moradabad-Tanda route, MST facility for students

सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक: मुरादाबाद-टांडा मार्ग पर चलाई जाएंगी ई बसें, छात्रों को मिलेगी एमएसटी की सुविधा

Sun, 06 Oct 2024 08:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 08:05 PM IST
सार

मुरादाबाद में ई-बसों के यात्रियों और छात्रों को जल्द ही एमएसटी की सुविधा मिलेगी। नगर निगम की तरफ से ई-रिक्शा और ऑटो को बस स्टॉप से 100 मीटर की दूरी तक प्रतिबंधित किया जाएगा। ई-बसों के घाटे को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
City Transport meeting: E-buses will run on Moradabad-Tanda route, MST facility for students
कमिश्नर सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक करते मंडलायुक्त - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

ई-बसों में नियमित रूप से सफर करने वाले यात्रियों और छात्रों को अब एमएसटी की सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं कुंदरकी वाया डींगरपुर मार्ग खराब होने के कारण अभी बसें नहीं चल रही हैं। इस मार्ग का निर्माण होने पर बसों का संचालन किया जाएगा। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने सभागार में मुरादाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की छठवीं बैठक के दौरान यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


इस दौरान बताया गया कि नगर निगम, मुरादाबाद द्वारा संचालित ई-बसों में नियमित रूप से सफर करने वाले यात्रियों और छात्रों को शीघ्र एमएसटी की सुविधा प्रदान की जाएगी। नगरीय बसों के मुख्य स्टापेज प्वाइंट की 100 मीटर की परिधि में ऑटो या ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने इस मामले में एसपी ट्रैफिक और आरटीओ (प्रशासन) को संयुक्त रूप से प्लान बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ई बस (संचालन) प्रबंधक बाबर खान ने बताया कि मुरादाबाद से डिलारी वाया भोजपुर मार्ग पर पीपलसाना तक एमडीए की सीमा है। इस रोड पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजपुर तक बस संचालन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद से टांडा-सिरसवां दोराहा मार्ग पर ई बसों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। कुंदरकी से पाकबड़ा वाया डींगरपुर मार्ग अभी खराब हैं। एक माह में मार्ग का निर्माण होने पर ई बसों का संचालन किया जाएगा। पाकबड़ा से शेरुआ चौराहा वाया हकीमपुर पर नगरीय बसों के मार्ग को विस्तारित करने के संबंध में भी चर्चा हुई।

बताया गया कि इस मार्ग पर ई बसों का संचालन घाटे का सौदा हो गया है। इस कारण ई -बसों को बंद किया जाएगा। मंडलायुक्त ने इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए डीएम और नगर आयुक्त को जमीन तलाशने के निर्देश दिए। एक मार्ग पर दो चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इस मामले में ई बस प्रबंधक की तरफ से दो स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट के लिए डीएम को भूमि चयन का प्रस्ताव भेजा गया है।


अभी डिपो में चार प्वाइंट पर बने चार्जिंग स्टेशनों से काम चलाया जा रहा है।  ई बसों के संचालन में कुछ माह पहले घाटा बढ़कर 30 लाख हो गया था, लेकिन संचालन दुरुस्त कर घाटे को 16 लाख पर लाया गया है। बैठक में एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) से जुड़े आउटसोर्सिंग कर्मियों के अनुमोदन के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में एमडीए सचिव अंजुलता, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद गंगवार, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed