फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City residents distressed due to scorching sun

Moradabad News: तेज धूप से शहरवासी बेहाल, तापमान 41 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
City residents distressed due to scorching sun
मुरादाबाद। धूप की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में यह तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम साफ होने की वजह से सुबह से शुरू होने वाली धूप की तपिश का असर रात तक रहता है। इसकी वजह से दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद होती है। वह पसीने से तर-ब-तर होकर घरों में पहुंचते हैं। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 44 फीसदी थी, जो शाम को 29 फीसदी रह गई।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article