{"_id":"68153106b7019c0e7e0ffff5","slug":"children-become-kings-on-the-chess-board-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-635303-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शतरंज की बिसात पर बादशाह बने बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शतरंज की बिसात पर बादशाह बने बच्चे
विज्ञापन
मुरादाबाद। शतरंज के बोर्ड पर स्कूलों के बच्चों की रोमांचक भिड़ंत जारी है। शुक्रवार को अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता एचएसबी इंटर कॉलेज और सिल्वर ऑक अकादमी बिलारी में खेली गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी सूझबूझ और चतुराई से विरोधी खिलाड़ी को चकमेट कर जीत हासिल की।
एचएसबी इंटर काॅलेज में नूर मोहम्मद ने शुरुआती दबाव झेला, लेकिन 18वीं चाल में उन्होंने विरोधी खिलाड़ी के दो मोहरे चित कर दिए और मैच को पूरी तरह से पलट दिया। इसके बाद 25वीं चाल में उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, सिल्वर ऑक अकादमी के कृष्ण गोयल ने घोड़े की कूद से विरोधी खिलाड़ी को चकमा दिया और रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की।
एचएसबी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार और सिल्वर ऑक अकादमी के प्रधानाचार्य तेजपाल मौर्य व संचालक साहू हेमंत सहाय ने कहा कि बच्चों की चाल में जो सोच, धैर्य और रणनीति दिखी, वह किसी भी प्रोफेशनल खिलाड़ी से कम नहीं थी। इस उम्र में अगर यह बच्चे ऐसा खेल रहे हैं, तो भविष्य में ये ग्रैंडमास्टर बन सकते हैं। उन्होंने अमर उजाला और जिला शतरंज एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
- यह बने विजेता
एचएसबी इंटर कॉलेज
सीनियर वर्ग - नूर मोहम्मद, गुरुदेव शर्मा, जैद
सिल्वर ऑक अकादमी बिलारी
जूनियर वर्ग - कृष्ण गोयल, सबेन हसन, शिवांश
सीनियर वर्ग - गुलजार रहमान, अक्षिता, अब्दुल रहमान गुल
-- -- -- -- -- -
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता पूरी तरह से निशुल्क है। 22 अप्रैल से शुरू हुई प्रतियोगिता 18 मई तक चलेगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को करीब 50 हजार रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता जूनियर (12 वर्ष से कम) और सीनियर (12 वर्ष से अधिक) वर्ग में आयोजित की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
आज के मुकाबले
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के मुकाबले शनिवार को मझोला स्थित क्रिप्टन पब्लिक स्कूल, लाइनपार स्थित वीकेएस स्कूल और पाकबड़ा स्थित विल्सोनिया स्कॉलर्स होम में खेले जाएंगे। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली, वीकेएस स्कूल के प्रधानाचार्य तारंग गोयल और विल्सोनिया स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेतांगना संतराम ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां हो गई हैं। बच्चे बहुत उत्साहित हैं।