{"_id":"5d89582d8ebc3e01783418a3","slug":"children-arrived-at-school-with-chinese-gun-and-knife-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पबजी गेम के चक्कर में फंसे बच्चे, चाइनीज गन-चाकू लेकर पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पबजी गेम के चक्कर में फंसे बच्चे, चाइनीज गन-चाकू लेकर पहुंचे स्कूल
Tue, 24 Sep 2019 05:11 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 24 Sep 2019 05:11 AM IST
सार
- सातवीं और आठवीं के बच्चे बस्तों में चाइनीज गन-चाकू रखकर स्कूल पहुंचें
- घटना केंद्रीय विद्यालय की है
- बच्चे पबजी गेम से थे प्रभावित
विज्ञापन
पबजी गेम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के पबजी गेम के फेर में उलझे सातवीं और आठवीं के कुछ छात्र किताबों के बस्तों में चाइनीज गन और चाकू रखकर स्कूल पहुंच गए। छात्रों ने जब इन हथियारों का प्रदर्शन किया तो बात क्लासरूम से निकलकर प्रिंसिपल के कानों तक पहुंची। प्रिंसिपल ने जब छात्रों की तलाशी कराई तो पांच छात्रों के पास से चाकू और चाइनीज गन निकली। घटना केंद्रीय विद्यालय की है। स्कूल प्रिंसिपल ने पांचों आरोपी छात्रों को एक सप्ताह के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
छोटे-छोटे स्कूली बच्चों की हथियारों से दोस्ती का खुलासा होने पर स्कूल के शिक्षकों के भी होश उड़ गए। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार का कहना है कि यह पूरा मामला पबजी गेम से जुड़ा है। इसकी लत के शिकार बच्चे चाइनीज गन और चाकू लेकर स्कूल पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने बताया कि ऐसे पांच बच्चे तलाशी में पकड़ में आए। जिनके पास से चाकू और चाइनीज गन मिली। तुरंत इनके अभिभावकों को स्कूल बुलाकर उनके बच्चों की हरकत के बारे में जानकारी दी गई। प्रिंसिपल का कहना है कि आपत्तिजनक सामग्री लाकर यह स्कूल का अनुशासन तोड़ने का मामला है। इसलिए पांचों छात्रों को एक सप्ताह के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, बच्चों के स्कूली बैग से चाकू और चाइनीज गन निकलने के बाद बाकी छात्र सहम गए। स्कूल स्टाफ में भी खलबली मच गई। प्रिंसिपल का कहना है कि छात्रों में किसी प्रकार का कोई टकराव नहीं हुआ है। छात्रों के पास आपत्तिजनक सामान होने की भनक लगते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत तलाशी ली और एक्शन लिया। पुलिस को भी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।