फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Child died in dog attack in Moradabad s Bilari

दर्दनाक: मुरादाबाद में कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बहन के साथ पिता को देने जा रहा था चाय

Sun, 23 Apr 2023 01:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Apr 2023 01:29 PM IST
सार

बालक सर्वेंद्र गांव रुस्तमपुर खास के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। वह अपनी बहन राधिका के साथ अपने पिता को चाय पिलाने खेत पर जा रहा था। इस दौरान कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Child died in dog attack in Moradabad s Bilari
घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी के रुस्तमपुर खास गांव के जंगल में कुत्तों के झुंड ने सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कुत्ते मासूम को नोच चुके थे। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

रुस्तमपुर खास गांव निवासी नेम सिंह यादव रविवार सुबह खेत में काम रहे थे। उनका सात वर्षीय बेटा सर्वेंद्र उन्हें चाय देने खेत पर जा रहा था। रास्ते में जंगली कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जंगल में भूसे के बोंगे बांध रहे किसानों ने हमलावर कुत्तों से बालक को छुड़ाया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे उपचार के लिए सीएससी बिलारी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालक सर्वेंद्र गांव रुस्तमपुर खास के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। वह अपनी बहन राधिका के साथ अपने पिता को चाय पिलाने खेत पर जा रहा था। सर्वेंद्र एक बड़ा भाई जितेंद्र और दो बड़ी बहनें रजनी और राधिका हैं। इस घटना के बाद बालक सर्वेंद्र की मां नीरज रोते-रोते बेहोश हो गई। 

विज्ञापन

जंगली कुत्तों के हमले में बालक की जान चली जाने से नाराज रुस्तमपुर खास के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और प्रशासन से मांग उठाई की सभी जंगली कुत्तों को विशेष अभियान चलवा कर पकड़ा जाए। 

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी यह जंगली कुत्ते कई किसानों की भैंस के बच्चों पर हमला बोल कर उन्हें मार चुके हैं। तथा एक ग्रामीण की बकरीको भी हमला बोलकर मार दिया था। जंगली कुत्तों का यह झुंड बिलारी मुख्य सड़क से गांव को आने वाली सड़क पर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed