{"_id":"618c1d09a589916f153e728b","slug":"chhajalat-case-witness-did-not-reach-court-hearing-postponed-city-news-mbd4090267177","type":"story","status":"publish","title_hn":"छजलैट प्रकरण : गवाह नहीं पहुंचा कोर्ट, टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छजलैट प्रकरण : गवाह नहीं पहुंचा कोर्ट, टली सुनवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर के सपा सांसद आजम खां समेत अन्य सपा नेताओं के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बुधवार को गवाह के नहीं आने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख नियत की गई है।
तेरह साल पहले आजम खां अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को थाना छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान रोक लिया गया था। वाहन के कागजात चेक किए जाने को लेकर आजम खां काफी नाराज हुए थे। आसपास के जनपदों के अन्य सपा नेता भी आजम खां के समर्थन में मौके पर पहुंच गए थे। इन सभी पर आरोप लगा था कि इन्होंने अपने भाषणों से जनता को भड़काया और मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया था।
इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में बुधवार को गवाह तलब कि ए गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से गवाह उपस्थित नहीं हो सके। इस कारण से मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अग्रिम कार्यवाही के लिए 17 नवंबर तारीख नियत की है।
विज्ञापन
अदालत की अवमानना के मामले में भी लगी तारीख
रामपुर के सांसद आजम खां के ऊपर चल रहे अदालत की अवमानना के मामले में पिछली तिथि पर वादी रामवीर सिंह ने बयान दर्ज कराए थे। समय के अभाव के कारण जिरह पूरी नहीं हो सकी थी। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि इस मामले में भी 17 नवंबर नियत की गई है तथा गवाह को तलब किया गया है।