फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chemical thrown on woman's face after entering house

Moradabad News: घर में घुसकर महिला के चेहरे पर फेंका केमिकल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Chemical thrown on woman's face after entering house
मुरादाबाद। नगर के माता वाली रोड मोहल्ले में सोमवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर महिला के चेहरे पर केमिकल फेंक दिया। जिससे महिला का चेहरा झुलस गया। चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पति की माैत हो चुकी है। मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से उसकी रंजिश चल रही है। वह सोमवार रात आठ बजे घर में बकरी बांध रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसके घर के घुस आया और चेहरे पर केमिकल फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास के लोग माैके पर पहुंच गए और पुलिस और एंबुलेंस बुला ली। महिला को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रात करीब 9:00 बजे जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा और तहसीलदार भूपाल सिंह ने महिला से पूछताछ की। तहसीलदार ने उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसे जरूरत पड़ने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला का मेडिकल परीक्षण करने वाले अस्पताल के डॉ. नितिन आनंद पंत ने बताया कि महिला का चेहरा और गर्दन का करीब 12 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। चेहरे पर फेंका गया पदार्थ कोई केमिकल या पेट्रोल हो सकता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर उससे झगड़ा करता रहता है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed