फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Charges framed on Abdullah Azam in two passport case plaintiff Akash Saxena testimony will be held on September 13

रामपुर: दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम पर आरोप तय, 13 सितंबर को होगी वादी आकाश सक्सेना की गवाही

Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में जुलाई 2019 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Charges framed on Abdullah Azam in two passport case plaintiff Akash Saxena testimony will be held on September 13
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में गुरुवार को कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। अब इस मामले में वादी आकाश सक्सेना की गवाही होगी। मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 13 सितंबर (सोमवार) तय की है।

विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में जुलाई 2019 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


इस मामले में अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में डिस्चार्ज एप्लीकेशन दाखिल की गई थी। जिस पर शासकीय अधिवक्ता ने आपत्ति की थी। इसके बाद डिस्चार्ज एप्लीकेशन खारिज कर दी गई थी। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि गुरुवार को कोर्ट में अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में आरोप तय हो गए हैं। अब इस मामले में वादी आकाश सक्सेना की गवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed