फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Charge taken away from EO for not arranging fodder

Moradabad News: गोवंशी पशुओं के चारे का इंतजाम नहीं करने पर ईओ से चार्ज छीना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Charge taken away from EO for not arranging fodder
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गोवंशी पशुओं के चारे के इंतजाम में लापरवाही बरतने पर डीएम ने ईओ पवित्रा त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया। आरोप है कि ईओ चारे का बंदोबस्त नहीं करा पा रहीं थी। डीएम उनके काम करने के तरीके से खफा थे। डीएम ने आईएएस सुनील कुमार धनवंता को नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
शासन ने 9 जनवरी को नगर पंचायत अगवानपुर का अतिरिक्त प्रभारी अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी को सौंपा था। आदेश के बाद ईओ ने नगर पंचायत का चार्ज संभाल लिया। जबकि ईओ पर पहले से पाकबड़ा नगर पंचायत का चार्ज था। उनके कार्यकाल में निर्माणाधीन गोशाला का उद्घाटन कर डीएम मानवेंद्र सिंह ने पशुओं के चारे का बंदोबस्त करने के लिए निर्देश दिए थे। ईओ ने कस्बे में जमीन नहीं होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

डीएम ने तभी मुस्तकम के लेखपाल नवीन कुमार और एतमाली के लेखपाल सर्वेश ठाकुर को जमीन मुहैया कराने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार गौरव विश्नोई और लेखपालों की संयुक्त टीमों ने अगवानपुर में करीब डेढ़ सौ बीघा सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराकर नगर पंचायत को सौंप दिया। इस दौरान ईओ पर राजस्व की टीम ने सहयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया था। डीएम ने लापरवाही बरतने पर ईओ को फटकार लगाई थी। ईओ ने जमीन को खाली कराने में जेसीबी समेत कर्मचारी भी मुहैया कराए थे। डीएम ने इस जमीन में गोवंशी पशुओं के लिए चारे बोने के लिए निर्देश दिए थे। ईओ ने डीएम के आदेश को दरकिनार कर चारे का इंतजाम नहीं किया। नाराज डीएम ने इस जमीन को नगर पंचायत से लेकर तहसील के कब्जे में दे दिया।इसके बाद डीएम ने ईओ से नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed