फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chance of cloud cover and drizzle on three

तीन को बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chance of cloud cover and drizzle on three
मुरादाबाद। जनवरी माह बीत गया है, लेकिन कड़ाके की ठंड शहरवासियों को बेहाल कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार सुबह में कोहरा छाने और तीन फरवरी को बादल और बूंदाबांदी होने के आसार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मंगलवार सुबह में मध्यम कोहरा छा सकता है। दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि शीतलहर बुधवार को भी चलेगी। तीन फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस वर्ष 15 फरवरी तक सर्दी रहने का अनुमान है। देरी से गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों को इस सर्दी से फायदा होगा। देर तक ठंड रहने के कारण गेहूं को बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह दस बजे तक कोहरे की वजह से दृश्यता सिर्फ 15 मीटर रह गई थी। दोपहर में धूप खिली, लेकिन सर्द हवा होने के कारण ठिठुरन से ज्यादा राहत नहीं मिली। शाम होते-होते फिर से गलन ने परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा छाए रहने के कारण वातावरण में नमी सुबह के समय 97 फीसदी थी, जो शाम को 90 दर्ज की गई। सोमवार को हवा की दिशा में भी बदलाव हुआ। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed