{"_id":"60468f528ebc3e592c735f9f","slug":"chaddha-group-wins-with-rajmahal-variours-city-news-mbd382257645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएल : टू माउंट चड्ढा ग्रुप ने राजमहल वारियर्स को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएल : टू माउंट चड्ढा ग्रुप ने राजमहल वारियर्स को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
सीपीएल
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में चल रहे सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में चड्ढा ग्रुप ने राजमहल वारियर्स को शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में आरएनएस ने लकी वारियर्स को छह विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजमहल वारियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 118 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें मोहम्मद आलम ने 39 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 45 और गौरव डागर ने 7 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रनों का योगदान दिया। टू माउंट चड्ढा ग्रुप की ओर से गेंदबाजी करते हुए होल्डर ने तीन ओवरों में 22 रन देकर 4, मोहम्मद वसीम ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 2 और निजाम अली और हैप्पी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टू माउंट चड्ढा ग्रुप की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें अनमोल प्रकाश ने नाबाद रहते हुए 51 गेंदों में छह चौकों की मदद से 53 और अमन ने 20 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रनों का योगदान दिया। राजमहल वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरकान ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 और गौरव डागर ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। टू माउंट की टीम इस मुकाबले को छह विकेट से जीत गई। दूसरे मुकाबले में लकी वारियर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में सात विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें चिंटू ने 31 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 59, नायन गुप्ता ने 24 गेदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 47 और शिवम शर्मा ने 43 गेेंदों पर छह चौकों की मदद से 44 रनों का योगदान दिया।
आरएनएस क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांग ने 3 ओवरों में 21 रन देकर 2 और जियाउर्रहमान, शिवम गुप्ता और शिवांश चौधरी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएनएस क्रिकेट क्लब की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें जियाउर्रहमान ने नाबाद रहते हुए 55 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 88 और रुद्रप्रताप ने 14 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रनों का योगदान दिया। लकी वारियर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित शर्मा ने दो ओवरों में 29 रन देकर और दीपक चौहान ने चार ओवरों में 41 रन देकर 1-1 विकेट लिया। आरएनएस क्रिकेट क्लब की टीम इस मुकाबले को छह विकेट से जीत गई। अंपायरिंग सतेंद्र और शमशाद ने की। स्कोरिंग चंदु और आशिफ ने की।