{"_id":"65b584d915000a2ebb01b214","slug":"case-registered-for-theft-of-cash-worth-six-lakhs-from-advocates-office-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-331504-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अधिवक्ता के दफ्तर से छह लाख की नकदी चोरी में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अधिवक्ता के दफ्तर से छह लाख की नकदी चोरी में केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में अधिवक्ता राजीव दुबे के दफ्तर से छह लाख रुपये रुपये के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कैमरों की फुटेज के जरिए चोर की तलाश में जुटी है।
रामगंगा विहार निवासी राजीव दुबे मुरादाबाद कचहरी और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने मकान के भूतल पर अपना दफ्तर बना रखा है जबकि मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। अधिवक्ता राजीव दुबे ने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे तक वह अपने दफ्तर में बैठे थे। उन्हें नौ जनवरी को हाईकोर्ट जाना है। इस लिए केसों की फाइल तैयार कर रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वह दफ्तर का गेट बंद करने के बाद कचहरी चले गए थे।
शाम करीब साढ़े छह बजे कचहरी से लौटे और उन्होंने देखा कि दफ्तर का गेट खुला है। अंदर जाकर देखा तो दराज से करीब छह लाख रुपये भी गायब थे। दफ्तर में उन्हें गंदे कपड़े, प्रसाद पड़ा मिला था। माना जा रहा है कि कैश मिलने के बाद चोर अपना सामान वहीं छोड़कर चला गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल के जरिए चोर की तलाश की जा रही है।