फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against woman for murder of husband

पति की हत्या के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Case registered against woman for murder of husband
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में एक महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। महिला की सास ने आरोप लगाया है कि विवाहिता ने अपने पति को जहर देकर हत्या की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के विद्या नगर निवासी परविंदर की शादी अमरोहा जनपद नौगावां सादात थानाक्षेत्र के धनौरी मीर गांव निवासी गीता देवी के साथ हुई थी। परविंदर की मां रचना देवी ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। 28 नवंबर 2020 को परविंदर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परविंदर की मां रचना देवी ने गीता पर परविंदर की हत्या करने के आरोप लगाकर सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी, मगर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मजबूर होकर रचना देवी ने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही सिविल लाइंस थाने में गीता देवी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed