{"_id":"60ab5662ea030f0a64370f08","slug":"case-registered-against-six-of-goraksha-vahini-for-allegedly-beating-up-a-man-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ केस दर्ज, युवक की पिटाई के वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ केस दर्ज, युवक की पिटाई के वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई
Mon, 24 May 2021 01:01 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 24 May 2021 01:01 PM IST
सार
मुरादाबाद में गोकशी के आरोप में एक युवक का पिटाई के वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए गोरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में गोकशी के आरोप में एक युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने गोरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मामला कटघर थाना क्षेत्र के गोट गांव का है। रविवार को इस गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें गोरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर एक युवक को डंडों से पीटते दिख रहे थे। वहीं, कुछ अन्य युवक उनका साथ दे रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सभी युवक से अभद्रता भी करते दिख रहे थे। दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने गोकशी के आरोप में ग्रामीणों संग युवक को पकड़ा था। पुलिस को देने की बजाए सभी ने युवक की पिटाई कर दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी को जानकारी हुई उन्होंने स्वत: संज्ञान लेने हुए कटघर थाना पुलिस को वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।