फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against five including father and son for demanding extortion of Rs 20 lakh

Moradabad: हमें बीस लाख दो.. नहीं मिले तो झूठे केस में फंसा देंगे, रंगदारी में पिता-पुत्र समेत पांच पर केस

Tue, 14 May 2024 05:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2024 05:17 AM IST
सार

सिविल लाइन इलाके में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सभी ने पीड़ित से बीस लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Case registered against five including father and son for demanding extortion of Rs 20 lakh
up police - फोटो : istock

विस्तार

सिविल लाइंस थाने में पिता पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज किया गया है। जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी हैं।
विज्ञापन


संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ऐंजर अंजर निवासी विनीत सिंह ने सिविल लाइंस थाने में वेव सिटी निवासी ओम प्रकाश, उसके बेटे वैभव अग्रवाल, बेटी शैफाली, पत्नी लता अग्रवाल और विशनपुर भीमाठेर निवासी निजार खां के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिसमें विनीत ने बताया कि उसने अपने सहयोगी विपिन चौधरी निवासी मोहनपुर जिला अमरोहा, नासिर निवासी बतापुर बंजारा जनपद अमरोहा और सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी अरविंद चौधरी के साथ मिलकर भीमाठेर निवासी वहीद से सिविल लाइंस क्षेत्र में जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस जमीन का बैनामा करने के बाद चौधरी मार्केट के नाम से दुकानें बना ली हैं। विनीत का कहना है कि नौ मई की शाम करीब छह बजे वह अपने पिता श्याम सिंह, गांव के ही मंगल सैन के साथ मार्केट में बैठा था।

इसी दौरान आरोपी आ गए और उन्होंने कॉलर पकड़कर विनीत के साथ गाली गलौच की। इस मार्केट के चारों ओर हमारी जमीन है। इस जमीन को खरीदने के लिए हमारी बात चल रही थी। हमें बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


अब हमें बीस लाख रुपये दीजिए। अगर रकम नहीं दोगे तो उन्हें झूठे केस में फंसा देंगे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed