{"_id":"607a6ebec8230824ce7f0b65","slug":"case-registered-against-11-including-sp-mla-for-establishing-dr-ambedkar-statue-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: बिना अनुमति के स्थापित की गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, सपा विधायक समेत 11 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: बिना अनुमति के स्थापित की गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, सपा विधायक समेत 11 पर रिपोर्ट
Sat, 17 Apr 2021 10:44 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मिलक काजी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने पर स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली बिलारी की कस्बा चौकी के दरोगा गिरिजेश यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें मिलक काजी गांव निवासी राजकुमार, जंग सिंह, दारा सिंह संतलाल, मुकेश, गजब सिंह, रतनलाल, वीरबती, बबिता, चंद्रवती और बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
कहा गया है कि वह सिपाही परमाल सिंह को साथ लेकर मिलक काजी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर शांति व्यवस्था का जायजा लेने गए थे। यहां शासन से अनुमति लिए बिना आरोपियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बिना मास्क लगाए सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया और सभा की। आरोप है कि मौके पर जमा भीड़ ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बिना अनुमति प्रतिमा लगाकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।