फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of indecent remarks on actress Jaya Prada hearing postponed accused of azam khan abdullah azam st hasan

मुरादाबाद: अभिनेत्री जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले में वादी के अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण टली सुनवाई 

Tue, 12 Apr 2022 11:37 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 11:37 PM IST
सार

मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे के गवाह एवं वादी रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा के मुख्य सलाहकार मुस्तफा निवासी सिविल लाइंस रामपुर को कई बार अदालत ने समन के माध्यम से तलब किया गया था।

विज्ञापन
Case of indecent remarks on actress Jaya Prada hearing postponed accused of azam khan abdullah azam st hasan
जया प्रदा - फोटो : Instagram: @jayapradaofficial

विस्तार

अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अदालत ने वादी के जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। जिसे मंगलवार को हाजिर होना था, लेकिन मंगलवार को भी वादी अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इस कारण मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 26 अप्रैल दी है।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र में 30 जून 2019 को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जया प्रदा के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप समारोह के आयोजक मोहम्मद आरिफ, पूर्व मंत्री एवं रामपुर के सपा विधायक आजम खां, स्वार क्षेत्र के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन और मोहम्मद अजहर पर लगा था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे के गवाह एवं वादी रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा के मुख्य सलाहकार मुस्तफा निवासी सिविल लाइंस रामपुर को कई बार अदालत ने समन के माध्यम से तलब किया गया था। किंतु वह गैरहाजिर रहे। जिनके खिलाफ अदालत ने पिछली तिथि पर वारंट जारी कर दिए थे और मंगलवार को तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी वादी अपने बयान दर्ज कराने अदालत में नहीं आए हैं। इस वजह से मंगलवार को अदालत ने मुस्तफा के खिलाफ पुन: वारंट जारी करते हुए मुकदमे में 26 अप्रैल लगा दी है। साथ ही बताया कि आजम खां के खिलाफ चल रहे एक अन्य मामले में अदालत की अवमानना के मुकदमे में भी सुनवाई के लिए 26 अप्रैल नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed