{"_id":"6a67cb0a8d108c84310cd57d","slug":"case-of-assault-and-intimidation-registered-against-four-individuals-including-the-village-head-kanth-news-c-278-1-smbd1008-102399-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्राम प्रधान सहित चार पर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्राम प्रधान सहित चार पर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज
Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
डिलारी। डिलारी क्षेत्र के सिहाली खददर गांव में ग्राम प्रधान फिरोज खान सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यह मामला सोलत अली की तहरीर पर 25 जुलाई की रात हुई घटना के संबंध में दर्ज किया गया है।
सोलत अली ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे ग्राम प्रधान फिरोज खान, मुकीम, मोहम्मद उमर और नाजिर उनके घर में घुस आए। आरोपियों के हाथों में हथियार थे और वे गाली-गलौज कर रहे थे। जब सोलत अली के माता-पिता, नाजमा और अताहुसैन ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में नाजमा और अताहुसैन घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलत अली की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।