फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against two people for cheating Rs 19 lakh from a brass trader

पीतल व्यापारी से 19 लाख की ठगी में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two people for cheating Rs 19 lakh from a brass trader
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले पीतल कारोबारी से 19 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पीतल की सिल्ली दिलाने के नाम पर कारोबारी से अपने खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। कटघर थाने में एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के एकता विहार निवासी जुनैद पीतल कारोबारी हैं। उन्होंने कटघर थाने में सिंहमन हजारी निवासी सलीमुद्दीन उर्फ राजू और एकता विहार निवासी मजाहिर इस्लाम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को सिल्ली का आर्डर दिया था। इसके लिए 19 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने माल नहीं पहुंचाया। जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने रकम देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी प्रभाकर चौधरी से की थी। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed