फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against the soldier and his son for forcing the elderly into suicide

बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में सिपाही और उसके बेटे पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the soldier and his son for forcing the elderly into suicide
मुरादाबाद। इंसाफ की जंग में जिंदगी हारने वाले बुजुर्ग शेर सिंह की पत्नी लीलावती की तहरीर पर आखिरकार पुलिस ने आरोपी सिपाही महेंद्र पाल सिंह और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता-पुत्र पर आरोप है कि उन्होंने शेर सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। मझोला पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के धीमरी गांव निवासी लीलावती ने सिपाही महेंद्र पाल सिंह और उसके बेटे नितीश कुमार निवासी हिमगिरी कालोनी थाना सिविल लाइंस के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि आरोपी महेंद्र पाल सिंह ने 2011 में बुजुर्ग की पौने तीन बीघा जमीन का बैनामा अपनी पत्नी उर्मिला के नाम कराया था, लेकिन सौदे की रकम नहीं दी थी। इससे आहत बुजुर्ग दर-दर भटकते रहे, लेकिन न्याय नहीं मिला था। महिला का आरोप है कि पिता और पुत्र ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाया था। आरोपियों ने धमकी दी थी कि उनसे रुपये नहीं ले सकता है। सिपाही ने पीड़ित से कहा था कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। अधिकारी भी कुछ नहीं करेंगे। हार कर बुजुर्ग पंद्रह दिसंबर से घर में ही अनशन पर बैठ गए थे। शुक्रवार दोपहर को शेर सिंह की मौत हो गई थी। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी सिपाही और उसके बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पैनल ने किया शेर सिंह के शव का पोस्टमार्टम
मुरादाबाद। शेर सिंह के शव का शनिवार दोपहर को डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बुजुर्ग टीबी बीमारी से ग्रस्त थे। लंबी बीमारी के कारण उनके फेफड़े खराब हो गए थे। फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की आशंका में रहा कड़ा पहरा, एएसपी और एसीएम भी पहुुंचे पोस्टमार्टम हाउस
मुरादाबाद। पुलिस अफसरों को सूचना मिली कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन बुजुर्ग के शव को हाईवे पर रख कर जाम लगा सकते हैं। हंगामे और जाम लगाने की सूचना पर अफसरों ने पुलिस को अलर्ट कर दिया था। शनिवार सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पर दो थानों की पुलिस को तैनात कर दिया गया था। इसके अलावा एएसपी अनिल यादव और एसीएम द्वितीय प्रबुद्घ कुमार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार किया गया है।

शेर सिंह की पत्नी की तहरीर पर आरोपी सिपाही महेंद्र पाल सिंह और उसके बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुुपुर्दगी में दे दिया गया है।
अमित आनंद, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed