फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against eight for murderous assault and dowry harassment

जानलेवा हमले और दहेज उत्पीड़न में आठ के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight for murderous assault and dowry harassment
बिलारी। बिलारी थाने में एक महिला ने अपने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ जान लेवा हमले और दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या की कोशिश की गई।
विज्ञापन

बिलारी के थांवला रोड रूस्तम नगर सहसपुर निवासी रिहाना ने बिलारी थाने में अपने पति इमरान, ससुर गुफरान, सास नुसरत जहां, जुबैर, कादिर, हुमा, उजमा और सादिका के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया उसकी शादी 24 दिसंबर 2018 में संभल के मोहल्ला चारा मंडी सराय तरीन हयात नगर निवासी इमरान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए महिला को तंग करते आ रहे हैं। महिला का आरोप है पति उसे और उसकी बेटी को मायके में छोड़कर चला गया था। चौदह नवंबर 2021 आरोपी कार से उसके मायके पहुंचे और पांच लाख रुपये लेकर चलने के लिए कहा। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और तमंचे से गोली मारने की कोशिश की। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed