फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case against three for threatening woman in Moradabad

Moradabad: देह व्यापार के धंधे में न उतरने पर महिला को धमकाया, आरोपी दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Dec 2024 07:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Dec 2024 07:36 PM IST
सार

महिला ने पुलिस से कहा है कि इन आरोपियों का नेटवर्क मुरादाबाद और उत्तराखंड के काशीपुर तक फैला हुआ है। यह लोग उस पर भी देह व्यापार में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
Case against three for threatening woman in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की महिला को देह व्यापार के धंधे में झोंकने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित लोगों ने उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना कटघर निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि सिविल लाइंस क्षेत्र के पनवड़िया निवासी दंपती समेत कुछ लोग मिलकर रामपुर में देह व्यापार कर रहे हैं। इनके ग्रुप में कई युवतियां और लड़के हैं। शिकायत करने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस से कहा है कि इन आरोपियों का नेटवर्क मुरादाबाद और उत्तराखंड के काशीपुर तक फैला हुआ है। यह लोग उस पर भी देह व्यापार में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। एक आरोपी ने कई बार महिला को बुरी नीयत से दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है।

विज्ञापन

देह व्यापार में शामिल न होने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस को बातया है कि 11 नवंबर को आरोपी ने उसे फोन कर धमकी दी कि अगर उसने देह व्यापार की पोल खोली तो उसके भाई को जान से मार देंगे। आरोप है कि उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो और ऑडियो भेजे हैं।

सिविल लाइंस थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इसमें पनड़िया निवासी शोभित उर्फ बाबू और उसकी पत्नी डॉली व उसके साथी अरविंद नामजद हैं। कुछ अज्ञात लोग भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed