{"_id":"6aad9f26a19cfdcba905dda9","slug":"candidate-faints-during-home-guard-recruitment-race-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-995886-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होमगार्ड भर्ती दौड़ में बेहोश होकर गिरा अभ्यर्थी, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होमगार्ड भर्ती दौड़ में बेहोश होकर गिरा अभ्यर्थी, माैत
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड स्थित नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे होमगार्ड भर्ती की दाैड़ के दाैरान एक युवक गिरकर बेहोश हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक 11 राउंड पूरा कर चुका था और अंतिम राउंड में मंजिल से महज 50 मीटर दूर था। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान बरेली निवासी शिवम यादव (27) के रूप में हुई।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती वंशी नगला बेनीपुर चौधरी निवासी अधिवक्ता विनोद यादव बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष हैं। उनके चार बेटों में दूसरे नंबर के बेटे शिवम यादव ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को भर्ती की दाैड़ में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे शिवम अपने पिता विनोद यादव और मौसेरे भाई हिमांशु यादव के साथ रोडवेज बस से मुरादाबाद आया था। हिमांशु की अंतिम पाली में दौड़ होनी थी जबकि शिवम की पांचवीं पाली में दौड़ की परीक्षा थी। निर्धारित 4800 मीटर दौड़ पूरी कराने के लिए 28 मिनट का समय दिया गया था।
शुक्रवार सुबह 8.16 मिनट पर शिवम दाैड़ में शामिल होकर 11 राउंड पूरा कर चुका था और 12वें राउंड में लक्ष्य से सिर्फ 50 मीटर दूर था। अभी उसके पास 50 सेकंड का समय भी था लेकिन तभी अचानक वह गिरकर बेहोश हो गया। मैदान में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शिवम को सीपीआर दिया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत ही जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से अभ्यर्थी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बेटे का शव देख पिता हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती
शिवम के जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पिता विनोद यादव भी मोर्चरी पहुंच गए। यहां बेटे का शव देखकर पिता विनोद यादव सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बेटे की माैत के बाद पिता की हालत बिगड़ने की सूचना मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने शिवम के पिता से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
मुरादाबाद। शिवम के पिता विनोद यादव वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और बरेली बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा शिवम के बड़े भाई अंकित और तीसरे नंबर के भाई सचिन भी अधिवक्ता हैं। सभी बरेली कचहरी में ही प्रैक्टिस करते हैं। चौथे नंबर का भाई आदित्य पढ़ाई कर रहा है। तीसरे नंबर के भाई सचिन ने बताया कि शिवम की शादी 2023 में कोमल के साथ हुई थी। शिवम की डेढ़ साल की बेटी भी है जिसके सिर से पिता का साया उठ गया।