फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Canceled Janta Express running on mobile app officers upset

हैरान कर देगी ये ट्रेन: स्टेशनों से रेल न गुजरी और न ही हुआ कोई अनाउंसमेंट, एप पर दौड़ी निरस्त जनता एक्सप्रेस

Fri, 03 Feb 2023 01:04 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Fri, 03 Feb 2023 01:04 AM IST
सार

रेलवे ने बनारस से देहरादून के बीच चलने वाली 14265/14266 जनता एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया था। एक मार्च से इस ट्रेन का संचालन नए नंबर 15119/15120 से होना है। इस बीच कई मोबाइल एप ने इस ट्रेन को एक फरवरी से ही दौड़ा दिया।

विज्ञापन
Canceled Janta Express running on mobile app officers upset
रेवती रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस को कई मोबाइल एप ने एक महीने पहले ही दौड़ा दिया। गुरुवार को काफी संख्या में यात्रियों ने जंक्शन पहुंच कर ट्रेन के संबंध में जानकारी की। इससे अधिकारी भी परेशान रहे और यात्रियों को सफाई देने के साथ रेलवे के आधिकारिक मोबाइल एप का इस्तेमान करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन

रेलवे ने बनारस से देहरादून के बीच चलने वाली 14265/14266 जनता एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया था। एक मार्च से इस ट्रेन का संचालन नए नंबर 15119/15120 से होना है। काफी संख्या में लोगों ने मार्च और अप्रैल में रिजर्वेशन भी करा रखे हैं। इस बीच कई मोबाइल एप ने इस ट्रेन को एक फरवरी से ही दौड़ा दिया। एप पर यह भी दिखाया जा रहा है कि ट्रेन पांच घंटे की देरी से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमआई बरेली जंक्शन राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनता एक्सप्रेस का संचालन एक मार्च से शुरू होगा। कुछ मोबाइल एप पर भ्रामक सूचनाओं के कारण यात्रियों को परेशानी हुई है। यात्रियों को चाहिए कि वे सही जानकारी के लिए रेलवे के अधिकारिक एप एनटीईएस का इस्तेमाल करें। भ्रामक जानकारी देने वाले मोबाइल एप की शिकायत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed