{"_id":"6ac6b03234378baf9c0ed22c","slug":"calls-intensify-for-action-against-those-cutting-down-trees-in-the-cremation-ground-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1011196-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: श्मशान भूमि से पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: श्मशान भूमि से पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई की मांग तेज
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव शिवनगर में श्मशान घाट की भूमि पर खड़े कई पेड़ चार अक्तूबर को रातोंरात काट लिए जाने का मामला मुद्दा बनने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों के पेड़ काटने के मामले में चार दिन बाद भी कार्रवाई न होना बड़ा सवाल है। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की है। साथ ही डीएम को भी पत्र भेजा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकरण की एसडीएम से शिकायत करने पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने जांच की थी। टीम ने मौके पर मिले कटे पेड़ और लकड़ी अपने कब्जे में लेकर ग्राम प्रशासक की सुपुर्दगी में दे दिए थे। यूकेलिप्टिस, नीम, जामुन आदि के पेड़ काटे जाने के मामले में लेखपाल ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दी थी लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण सूरज सिंह, नौबत सिंह, अभिषेक, रवि यादव, रामगोपाल, बाबूराम सैनी आदि ने पत्र के माध्यम से श्मशान भूमि के पेड़ काटकर सरकार को लाखों का नुकसान पहुंचाने वालों पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में कोतवाल मनोज परमार का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
धान खरीद केंद्र शुरू करने की मांग, किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। भाकियू अराजनैतिक ने बुधवार को प्रदर्शन कर धान खरीद केंद्र शुरू करने की मांग की। साथ ही बारिश से नष्ट फसलों का मुआवजा देने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
इससे पूर्व भाकियू अराजनैतिक ने ब्लॉक परिसर में मासिक बैठक की। बैठक में तहसील अध्यक्ष संजीव सिंह सहरावत ने सरकारी स्तर से धान खरीद शीघ्र शुरू करने की मांग रखी। इसके अलावा बैठक में बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे, शुगर मिल चलने से पहले गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी रखी गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार ने और संचालन टिकेंद्र सिंह ने किया।
इसके बाद सभी ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह चौहान, भूदेव सिंह, सुरेश सिंह, रीना चौधरी, शिवानी चौधरी, प्रमोद कुमार, अनिल चौहान, कपिल बिश्नोई, राकेश कुमार, प्रानकुल बिश्नोई, दानिश, देवेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
रंगोली से दी योजनाओं की जानकारी
ठाकुरद्वारा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली बनाई। रंगोली के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा नेता डॉ. वीर सिंह सैनी ने इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी को समाज के हर वर्ग का हितैषी बताया। कार्यक्रम में बीडीओ उमाकांत मुद्गल, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, एडीओ नेम सिंह, बीओ नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद