फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to farmers to unite and struggle for the resolution of their problems.

Moradabad News: किसानों से समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Call to farmers to unite and struggle for the resolution of their problems.
कांठ। गांव फजलाबाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित हुई। इसमें किसानों की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिला मंत्री डॉ. सुशील कुमार यादव ने संगठन के गठन का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। डॉ. यादव ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि किसानों को खाद, बीज, बिजली, सिंचाई और फसलों के उचित मूल्य जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन की जिम्मेदारी है कि वह किसानों की आवाज अधिकारियों तक पहुंचाए और इन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करे।
विज्ञापन

बैठक में गांव फजलाबाद निवासी राजकुमार यादव को भाकियू टिकैत का ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने किसान हित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बरम सिंह सैनी, हरफुल सिंह, राहुल कुमार, बबलू सिंह, ओमराज सिंह, राहुल सिंह, पतराम सिंह, संजीव कुमार, संतोष सैनी व पारस कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed