फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caa

कांग्रेस और सपा के उकसावे के कारण पीएफआई ने की हिंसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
caa
मुरादाबाद। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मुरादाबाद में कहा कि प्रदेश में हुई हिंसा के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के उकसावे के कारण पीएफआई ने सीएए के नाम पर हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल होकर हिंसा को अंजाम दिया। पीएफआई को आतंकी संगठन बताते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएफआई प्रतिबंधित सिमी का ही दूसरा नाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस और एजेंसियां पीएफआई से सपा और कांग्रेस के रिश्तों की जांच कर रही हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्रीय रोगों का इलाज कर रही है। विपक्ष लोगों को साजिशन गुमराह कर रहा है। हिंसा मामले में यदि कोई निर्दोष जेल गया है तो उसे छोड़ेेेंगे, लेकिन दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भाजपा के जन जागरण अभियान के तहत मुरादाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में पूरी बहस के बाद नागरिकता संशोधन बिल को दोनों सदनों से पास कराया था। कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों ने साजिश के तहत लोगों को गुमराह किया और विरोध प्रदर्शन कराए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा के उकसावे के कारण सीएए के खिलाफ आंदोलन की आड़ में पीएफआई ने प्रदेश में हिंसा को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में उजागर हुआ है कि सिमी का ही बदला हुआ नाम पीएफआई है और सीएए के विरोध प्रदर्शनों में वह पूरी तरह सक्रिय था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370, 35 ए को हटाकर मोदी सरकार राष्ट्रीय रोगों का इलाज कर रही है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध का उत्पीड़न किया जा रहा है। मानवीय भावना के तहत सरकार ने इन्हें नागरिकता देने का फैसला किया है। इनमें ज्यादातर दलित, पिछड़े और गरीब हैं। सपा और कांग्रेस सीएए का विरोध करके दलित, पिछड़ों और गरीबों का विरोध कर रही है। मौर्य ने स्वीकार किया कि जब व्यापक पैमाने पर कार्रवाई होती है तो कुछ निर्दोषों के भी जेल जाने की आशंका रहती है। यदि कोई निर्दोष जेल गया है तो उसे छोड़ा जाएगा, लेकिन दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा करने वालों को अपनी सरकार आने पर पेंशन देने का एलान कर रही सपा अगले 25 साल तक सत्ता में नहीं आएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के वाहनों में आग लगाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं हैं। इन्हें सजा भुगतनी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकारों को मनाएंगे
मुरादाबाद। एमपी के भाजपा सांसद राव उदय प्रताप के सीएए लागू नहीं करने वाली गैर भाजपाई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सांसद की व्यक्तिगत सोच है। भाजपा ऐसा नहीं मानती। उन्होंने कहा कि जो राज्य सरकारें सीएए का विरोध कर रही हैं, उन्हें तथ्य समझाकर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed