फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caa

एडीजी ने किया रूट मार्च, जुमे की नमाज में कड़ी चौकसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
caa
मुरादाबाद के जामा मस्जिद रोड पर ए डीजी को रास्तों की जानकारी देते एस पी अमित आनंद। संवाद न्यूज एज?
मुरादाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के मद्देनजर देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मुरादाबाद पुलिस अलर्ट है। जिले की कमान एडीजी संदीप सालुंके को सौंपी गई है। उन्होंने गुरुवार को जामा मस्जिद के पास पहुंचकर डीएम और एसएसपी से मुलाकात की और जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर में कड़ी चौकसी के लिए निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। स्थानीय लोगाें से अपील की गई है कि वह किसी के उकसावे में न आएं।
विज्ञापन

जनपद में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के साथ पैरा मलिट्री और पीएसी फोर्स को तैनात किया गया है। गुरुवार को पुलिस ने सुबह से ही जगह जगह रूट मार्च किया। सड़कों से लेकर पार्कों तक में पुलिस की टीम तैनात रही। खुद एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद राउंड पर रहे। उन्होंने पुलिस को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही हर छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेने और मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज है। जिसको लेकर हाई अलर्ट है। इस वजह से धार्मिक स्थलों के बाहर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर ड्र्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। एडीजी संदीप सालुंके ने निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। खुद पुलिस अफसर लगातार मॉनीटरिंग करें। जिससे की शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। अगर कोई भी व्यक्ति उपद्रव करने की कोशिश करे तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मैसेज के जरिए जागरूकता फैलाने में जुटी पुलिस
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस की टीम नजर बनाए हुए है। ऐसी पोस्ट को डिलीट करवाया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में मैसेज कर लोगों से अपील की जा रही है कि वह किसी के उकसावे में न आएं। भ्रामक जानकारी के चक्कर में न पडे़ं। खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed