फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CA Shwetabh shot seven bullets six crossed by body

Shwetabh Murder Case: सीए श्वेताभ को हमलावरों ने मारी थीं सात गोलियां, छह शरीर से हो गईं थीं पार

Fri, 17 Feb 2023 12:35 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Fri, 17 Feb 2023 12:35 PM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सीए श्वेताभ तिवारी को 32 बोर की पिस्टल से गोलियां मारी गईं थीं। एक गोली हथेली पर लगी थी। संभवत: उन्होंने हमलावर को देख लिया होगा और पिस्टल को पकड़ने के लिए उन्होंने दाहिने हाथ को आगे बढ़ाया होगा, जिस कारण उनकी हथेली पर गोली लगी।

विज्ञापन
CA Shwetabh shot seven bullets six crossed by body
पत्नी शालिनी के साथ सीए श्वेताभ तिवारी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीए श्वेताभ तिवारी को सात गोलियां मारी गई थीं। इनमें से छह शरीर को छलनी करते हुए बाहर निकल गईं, जबकि एक गोली शरीर में ही फंसी मिली। गुरुवार दोपहर डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। गोलियों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट देखने के लिए शव का एक्सरे भी किया गया।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सीए श्वेताभ तिवारी को 32 बोर की पिस्टल से गोलियां मारी गईं थीं। एक गोली हथेली पर लगी थी। संभवत: उन्होंने हमलावर को देख लिया होगा और पिस्टल को पकड़ने के लिए उन्होंने दाहिने हाथ को आगे बढ़ाया होगा, जिस कारण उनकी हथेली पर गोली लगी और हथेली को चीरते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद दो गोलियां पीठ पर मारी गईं थीं। जिसमें से एक बुलेट सीने से बाहर निकल गई, जबकि एक बुलेट सीने के पास ही फंसी मिली।
विज्ञापन


इन दो गोलियों से लीवर, फेफड़े और दिल फट गया। इनके अलावा उन्हें दो गोलियां सिर में पीछे से मारी गईं। दोनों गोली भेजे को उड़ाते हुए माथे के ऊपरी हिस्से से बाहर निकल गईं, जबकि एक गोली होंठ के पास मारी गई थी, जो जबड़े को चीरते हुए गर्दन से पास से बाहर निकल गई। एक गोली दाहिने कंधे से पार हो गई। पोस्टमार्टम से ये भी पता चला है कि हमलावरों ने पांच से दस मीटर की दूरी से गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में दो हथियारों का किया गया इस्तेमाल
पुलिस और एसओजी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुुंच कर डॉक्टरों से पीएम रिपोर्ट एक एक बिंदु पर जानकारी जुटाई। जिससे पता चला है कि इस हत्याकांड में दो हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। श्वेताभ तिवारी को सात गोलियां लगी थीं। जबकि पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर आठ बुलेट मिली थीं। संभावना जताई जा रही है कि 32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed