फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CA shot dead on Delhi road

Moradabad : दिल्ली रोड पर सीए की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी पड़ताल में

Thu, 16 Feb 2023 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
CA shot dead on Delhi road
श्वेताभ तिवारी - फोटो : अमर उजाला

मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर बुधवार को सरेराह सीए श्वेताभ तिवारी (53) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह दफ्तर से घर जाने के लिए निकले थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले में जुटी है। अब तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के एमडीए साईं गार्डन निवासी सीए श्वेताभ तिवारी का दिल्ली रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के नीचे दफ्तर है। बुधवार रात करीब नौ बजे काम खत्म करके वह अपने दोस्त अखिल शर्मा के साथ घर जाने के लिए निकले थे। वह फोन पर बात करते हुए बैंक के बाहर पार्किंग परिसर में टहलने लगे। इस बीच अखिल कार में बैठकर निकल गए। इस दौरान आए बदमाशों ने श्वेताभ को गोली मार दी। वह वहीं औंधे मुंह गिर गए। करीब 15 मिनट तक वह घायल अवस्था में बैंक के बाहर पड़े रहे। इस बीच गार्ड नीरज बाहर आया।
विज्ञापन


श्वेताभ के सिर से काफी खून बहता देखा तो वह घबरा गया। उसने आसपास से लोगों को इकट्ठा किया। श्वेताभ का फोन नहीं उठने पर अखिल भी मौके पर पहुंच गए। अखिल गार्ड की मदद से श्वेताभ तिवारी को एपेक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि श्वेताभ को एक गोली जबड़े और दूसरी सिर के पिछले हिस्से में लगी है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसएसपी हेमराज मीना और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। परिवार और सीए के दोस्तों से पूछताछ कर घटना की वजह जानने की कोशिश की। देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना मझोला क्षेत्र में करीब नौ बजे हुई है। सीए दफ्तर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली मारी दी गई। घटना के हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है। मझोला पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस टीम भी घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
-हेमराज मीना, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed