फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   By-election: Four ministers took charge

उपचुनाव : चार मंत्रियोंं ने संभाला मोर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
By-election: Four ministers took charge
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चार मंत्रियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कुंदरकी समेत चार मंडलों की जिम्मेदारी एक-एक मंत्री मिली है। वहीं मंत्रियों ने अपने-अपने मंडल की तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को हुई बैठक में चारों मंत्री शामिल हुए।

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। प्रदेश सरकार के चार मंत्री कुंदरकी विधानसभा के चारों मंडल में जिम्मेदारी निभाएंगे। कुंदरकी मंडल की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ शहर विधायक रितेश गुप्ता को मिली है। रतनपुर कलां मंडल में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी और एमएलसी गोपाल अंजान अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। दलपतपुर मंडल राज्यमंत्री गुलाब देवी और एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त के हवाले रहेगा। मूंढापांडे मंडल में राज्यमंत्री जेपीएस राठौर जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को हाईवे स्थित गांगन तिराहे के पास एक हॉल में भाजपा संगठन की बैठक हुई। इसमें चारों मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और शक्ति केंद्र प्रभारी शामिल रहे। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमें हर बूथ को मजबूत बनाना है। इससे ही उपचुनाव में जीत की राह आसान होगी। राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख ही जीत के पालनहार होते है। इनको पूरी निष्ठा से बूथ पर जिम्मेदारी निभानी होगी। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि हमें पहले की कमियां को दूर करना है। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। इससे निराश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाएं बताए और पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल व संचालन महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, चौधरी विजयभान सिंह, सुरेश सैनी, गुलाम जिलानी, नवदीप यादव, कमल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed