फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Navratri 2023: Bullion market and automobile sector will gain momentum, Moradabad markets will brightening

Navratri 2023: सराफा मार्केट में चमक, ऑटोमोबाइल सेक्टर भरेगा रफ्तार, मुरादाबाद के बाजारों में आने लगी रौनक

Sun, 15 Oct 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 15 Oct 2023 01:44 AM IST
सार

नवरात्र शुरू होने के साथ कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। उन्होंने बताया कि कई ग्राहकों अपना ऑर्डर दिया है। उन्हें पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। सर्राफा मार्केट और ऑटोमोबाइल सेक्टर के लोग इन दिनों छूट भी दे रहे हैं।  

विज्ञापन
Navratri 2023: Bullion market and automobile sector will gain momentum, Moradabad markets will brightening
मुरादाबाद में नवरात्र के अवसर पर खरीदारी शुरू हो गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र पर शहर के बाजार में उत्साह है। सराफा बाजार में ग्राहकों की चहलकदमी बढ़ गई है तो वहीं ऑटोमोबाइल बाजार में वाहनों की बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है। इससे व्यापारियों को भी कारोबार को लेकर संभावनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


कारोबारियों को नवरात्र में सवा सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने के आसार हैं। नवरात्र में शुभ दिन आते ही बाजार में रौनक छाने लगी है। नवरात्र में सगाई व अन्य मंगल कार्यक्रम होते हैं और इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसको लेकर ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार के कारोबार में बढ़ोतरी हो रही है। भक्ति और आराधना के पर्व पर शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। डीलर्स के पास नया स्टॉक है। कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के चीफ जनरल मैनेजर विपिन श्रोत्रिय ने बताया कि 256 कारों की बुकिंग हो चुकी है। इस नवरात्र में चार सौ कारों की बिक्री होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार लोगों में औसतन 12 लाख रुपये की कार का क्रेज बढ़ा है।

इस बार करीब सात कार ऐसी बुक हुई हैं, जिनकी कीमत 35 लाख रुपये है। वहीं 25 से 28 लाख रुपये की लगभग 22 कारों की बुकिंग है। मुरादाबाद क्षेत्र में छह सौ कारों की बिक्री हो सकती है। ऐसे में करीब 72 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

तीन हजार दो पहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान

क्रासव्हील्स हीरो शोरूम की शोरूम मैनेजर सीमा शुक्ला का कहना है कि सोमवार को करीब 50 गाड़ियों की बिक्री है। इस बार बाइक की मांग ज्यादा है। 50 गाड़ियों में आठ-नौ स्कूटर, चार प्रीमियम बाइक हैं।

प्रीमियम बाइक की कीमत एक लाख 55 हजार रुपये से शुरू है। नवरात्र में अनुमान के मुताबिक तीन हजार दो पहिया वाहनों की बिक्री हो सकती है। करीब 18 करोड़ का कारोबार हो सकता है।

श्राद्ध में भी हुई है खरीदारी

बाजार गंज सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि कई वर्षों बाद ऐसा देखने को मिला है कि हिंदुओं ने श्राद्ध पक्ष में शादियों के आभूषणों की खरीदारी की है। इस वक्त सोने का भाव 61 हजार 350 रुपये प्रति दस ग्राम है। मंडियों में सोमवार से माल आना शुरू हो जाएगा।



मंगलवार से खरीदारी शुरू हो जाएगी। कारोबार का रुख तो पिछले साल से ज्यादा है। हो सकता है कि नवरात्र में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार रहे। इस बार विदेश के माल की ज्यादा संभावना है। इसका वजन हल्का रहता है और डिजाइन अच्छे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed