फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP government will be formed in 2027 on the strength of its workers: Munakad Ali

कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में बनेगी बसपा की सरकार : मुनकाद अली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BSP government will be formed in 2027 on the strength of its workers: Munakad Ali
मुरादाबाद। बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को पाकबड़ा स्थित मंडल कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के दम पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार मुरादाबाद मंडल के संगठन की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि मंडल के कार्यकर्ताओं ने एसआईआर अभियान में पूरी ताकत के साथ सहयोग किया है। अब सभी कार्यकर्ताओं को सेक्टर और बूथ कमेटियों का गठन ईमानदारी से करना होगा तथा प्रत्येक कमेटी में 50 प्रतिशत जिम्मेदारी युवाओं को देनी होगी। बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक और विजय सिंह ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह ने कहा कि मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने मतदाता संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगे भी इसी तरह सहयोग जारी रखना होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने की। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने से ही 2027 में पार्टी को सफलता मिलेगी। संचालन जिला महासचिव राधेश्याम पाल ने किया। इस दौरान देवेंद्र भारती, नाजिम अलवी, डीपी सिंह, गजेंद्र सिंह, जमुना प्रकाश, अरुण कुमार टिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed