{"_id":"664e8b726fb8737f9705d0f9","slug":"brother-in-law-who-returned-from-london-molested-the-woman-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-405638-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लंदन से लौटे देवर ने महिला से की छेड़खानी, शिकायत करने पर पति ने दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लंदन से लौटे देवर ने महिला से की छेड़खानी, शिकायत करने पर पति ने दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद।
गलशहीद थाने में एक महिला ने अपने पति, देवर समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि लंदन से लौटने के बाद देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने इसकी शिकायत पति से की तो पति ने तीन तलाक दे दिया।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि लंदन से आए देवर ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत पति से की तो पति उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। शिकायत करने पर आरोपी समझौता कराकर पीड़िता को थाने से ही ससुराल ले गए, लेकिन कुछ माह बाद फिर से ससुरालियों ने कार की मांग शुरू कर दी। पति उसने तरह तरह की यातनाएं दीं। 14 अप्रैल की दोपहर दो बजे पति और ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और जलाकर मारने की कोशिश की। गलशहीद एसओ सौरभ त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत सात के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।