{"_id":"67b2551dbcf1daca1302ff83","slug":"brother-in-law-tried-to-rape-husband-gave-triple-talaq-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-584361-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर कटघर पुलिस ने पति सहित ससुराल के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 25 सितंबर 2023 को मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। परिजनों ने निकाह के दौरान 20 लाख रुपये खर्च किए थे। पति को बुलेट बाइक और जेवर भी दिए थे। इसके बावजूद निकाह के बाद ससुरालियों ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। महिला ने किसी प्रकार 50 हजार रुपये पति को दिए लेकिन मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की।
महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी दो दिन बाद माैत हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिता ने एक पंचायत बुलाई तो आरोपी ससुराल वाले साथ लेकर गए। पीड़िता ने बताया कि उसने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद देवर ने महिला को कमरे में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर ससुर पहुंचे। उन्होंने भी महिला से ही अभद्रता की। 30 दिसंबर 2024 को पति, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि केस की विवेचना की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।