{"_id":"6a2c6eabbd84ad807e00c4ff","slug":"brother-angered-by-sisters-romantic-relationship-kills-her-by-shooting-her-in-the-head-moradabad-news-c-15-1-mbd1062-924093-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहन के प्रेम संबंधों से नाराज भाई ने सिर में गोली मारकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहन के प्रेम संबंधों से नाराज भाई ने सिर में गोली मारकर ले ली जान
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी से भड़के युवक ने बहन के सिर में गोली मारकर जान ले ली। शुक्रवार सुबह आरोपी ने तमंचे से वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बहन सो रही थी और मां मजदूरी करने के लिए खेत पर गई थीं।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैंजना मुस्लिम में 18 वर्षीय मुस्कान की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। मुस्कान की मां परवीन ने बताया कि शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे वह खेत से लौटीं तो बेटी चारपाई पर मृत मिली, उसके सिर से खून बह रहा था। नजदीक जाकर देखा तो सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी हुई थी। परवीन के मुताबिक सुबह करीब सात बजे जब वह मजदूरी के लिए खेत पर गई थी तो मुस्कान और उससे बड़े बेटे सनी मोहम्मद को घर में सोता छोड़ गई थी। लौटने पर बेटे की चारपाई खाली थी और वह घर में नहीं था।
घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने गायब सनी की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला।
इसके बाद शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी गई। परवीन से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने बेटे के हाथों बेटी की हत्या की बात कही है। इस आशय की तहरीर भी दी है। पुलिस के मुताबिक मुस्कान गांव के ही दो युवकों से बातचीत करती थी। इनमें से एक उसका रिश्ते का भाई है। इससे नाराज सनी ने बहन को पहले डांटा था। इसके बाद भी उसकी बातचीत जारी रही तो आरोपी ने अकेला पाते ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज कुमार रावत ने मृतका की मां और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही भागे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
00
पिता का 15 साल पहले हो चुका है इंतकाल
ग्रामीणों ने बताया कि परवीन के पति सफी मोहम्मद का करीब 15 साल पहले इंतकाल हो चुका है। परवीन के तीन बेटे हैं। आरोपी सनी गांव में रहता है, जबकि दो बेटे बाहर मजदूरी करते हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सनी किसी सैलून में बारबर का काम करता है।
000000