Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bride dies of heart attack while dancing before wedding

Moradabad News: शादी से पहले डांस करते समय हार्ट अटैक से दुल्हन की माैत

Tue, 06 May 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 06 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bride dies of heart attack while dancing before wedding
बदायूं/मुरादाबाद। शादी से एक दिन पहले रविवार को मेहंदी के दौरान डांस करते समय दुल्हन की हार्ट अटैक से माैत हो गई। घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। गमगीन माहौल में शादी वाले दिन उसकी अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बरात जानी थी।
विज्ञापन

इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी इलेक्ट्रीशियन दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद के शिवपुरी निवासी सौरभ पुत्र मदनलाल से तय हुई थी। सोमवार को शिवपुरी से बरात जानी थी। रविवार रात मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। दीक्षा की सहेलियों ने उसे नाचने के लिए बुला लिया।
विज्ञापन

सहेलियों के साथ ही भाई व परिवार के लोग खुशी में नाचने लगे। रात करीब डेढ़ बजे नाचते-नाचते दीक्षा गिर गई। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसके पेट व सीने में तेज दर्द उठा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इसकी जानकारी दूल्हे के परिवार को हुई तो होनी वाली ससुराल में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा की मौत के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि उसके दिल के वॉल्व कमजोर थे। दिल्ली में उसका इलाज कराया गया था। ठीक होने के बाद ही उसकी शादी करने का फैसला लिया गया। अब शादी से पहले बेटी की अर्थी उठने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed